ठाकुरगंज प्रखंड की नगर पंचायत पौआखाली से रसिया होकर 327 ई तक जाने वाले प्रधानमंत्री सड़क की दुर्दशा किसी से छुपा हुआ नहीं हैं। वर्ष 2009-2010 में तकरीबन 5 करोड़ की लागत से बना ये प्रधानमंत्री सड़क आज बदहाल स्थिति में है । यह सड़क पौआखाली नगर पंचायत से लेकर पैक्पारा, रसिया,सबोडांगी, से 327 ई सड़क को जोड़ता है। प्रधानमंत्री सड़क पर पीचिंग का नामोनिशान मिट चुका है सड़क बदहाल स्थिति में है।
