खबरें फटाफट-21 सितम्बर 2023-सीमांचल मोबाइल वाणी नमस्कार में धीरज सिन्हा सामुदायिक संवादाता किशनगंज लेकर आया हूं खबरें फटाफट की ताजा कार्यक्रम तो चलिए शुरू करते हैं। 1.किसानों की मांग है जिले में जूट मिल खुले कभी किशनगंज जिले की पहचान बनी जूट की खेती से किसानों का मोह भंग होते जा रहा है। तकरीबन 20 साल पूर्व यहां के किसान जूट की खेती से अपनी तकदीर संवार रहे थे। लेकिन जूट मिल का सपना संजोए किसानों को न तो उचित बाजार मिला व न ही जिले में जूट का मिल ही खुल सका। कटिहार में जूट मिल खुला। लेकिन यहां के किसानों को उसका फायदा उतना नहीं मिल सका।अब जिले के किसानों की मांग है कि जिले में जूट मिल खुले। 2.इंटरमीडिएट छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि बढ़ी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2025 के लिए राज्य के शिक्षण संस्थानों में 11वीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन हेतु तिथि की घोषणा की गई है। इसी के साथ खबरें फटाफट की कार्यक्रम को करते हैं समाप्त मुझे दीजिए इजाजत,सुनते रहे सीमांचल मोबाइल वाणी।
