पटना: जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से 1-अन्ने मार्ग में मिलकर विभिन्न समस्याओं से कराया अवगत। माननीय मुख्यमंत्री ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।इस दौरान माननीय संसदीय कार्य मंत्री सह वित्त मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। 1.अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय डेरामारी मोजाबारी के सृजित पदों की जल्द बहाली कर शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने के संबंध में। 2.अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय डेरामारी मोजाबारी में आवासीय परिसर से एकेडमिक परिसर के बीच में फुट ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में। 3.अमौर विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत खाड़ी एवं रसैली घाट पुल के अधौरे कार्य को पूरा करने के संबंध में। 4.खाड़ी पुल के एप्रोच निर्माण में अनियमित्ता की जांच के संबंध में। 5.अनियमित विद्युत आपूर्ति के संबंध में। 6.Multipurpose Building चुड़ीपट्टी किशनगंज में शेष भाग चहारदीवारी निर्माण, Transformer अधिष्ठापन, मिट्टी भराई एवं पेभर ब्लाक कार्य को भवन निर्माण निगम द्वारा जल्द पूरा कर भवन को हैंडओवर करने के संबंध में। 7.बायसी अनुमंडलीय मुख्यालय में निबंधन कार्यालय खोलने के संबंध में। 8..इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर जैसे कि पार्टी संगठन, INDIA की मजबूती भी चर्चा हुई। माननीय मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया।
