बिहार राज्य के किशनगंज जिले से मोहम्मद शाहनवाज मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत स्थित मजकूरी पंचायत के पोखरिया वार्ड नंबर 1 में पिछले 2 दिनो से स्ट्रीट लाइट खराब थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल वाणी के सामुदायिक संवाददाता को दी। तत्पश्चात मोबाइल वाणी में खबर को प्रकशित किया गया था। खबर का असर ये हुआ कि स्ट्रीट लाइट को ठीक करा दिया गया है। स्ट्रीट लाइट के ठीक होते ही सभी ग्रामीणों ने मोबाइल वाणी का आभार व्यक्त किया है।
