बिहार राज्य के कशनगंज जिला के टेढ़ागाछ में पिछले पाँच दिनों से बिजली कटौती जारी है, पाँच दिनों में सिर्फ 4 घण्टे बिजली मिल पाए हैं, कल रात आधे घंटे बिजली बहाल होने के बाद बिजली सेवा ठप है। 33kv ब्रेक डाउन जोकि से अररिया का सिलसिला जारी है, इस बारिश के मौसम में बिजली ना रहना एक चिंता का विषय है मगर यहाँ के नेता चुप्पी साधे बैठे हैं। सिर्फ पलासी पॉवर ग्रीड का आश्वासन देकर नेताजी बचकर निकलने में कामयाब है। जनता बेबसी में अँधेरा में रात काटने को मजबूर हैं