किशनगंज जिले में सलाह दिया गया कि बच्चे का जन्म हर माता पिता के लिए बहुत खुशी की बात होती है।ज़्यादातर लोग दो बच्चे चाहतें हैं लेकिन बच्चे के जन्म के अंतर के बारे में उन्हें सही जानकारी नहीं होती है, इस वजह से कई बार मां को स्वास्थ्य से जुड़ी हुई समस्याएं भी हो जाती है। दूसरे बच्चे का लेने से पूर्व जनसंख्या नियंत्रण के उपायों को अपना कर दूसरे बच्चे के जन्म में तीन साल का अंतर होने से जच्चा बच्चा दोनो की सेहत अच्छी रहती है।
