महेशबथना पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या बारह के झिंगाकाटा प्रमुख टोले में स्थापित नल-जल योजना फेल हो गया है।स्थानीय लोगों ने नल-जल योजना से जुड़ा बोरिंग,आइ आर पी मशीन, टावर टंकी, एवम सर्विस पाइप के अलावे कोलोरिंग एवम डोपिंग पंप से जुड़ा कार्य प्राक्कलन और गुणवत्ता को नजर अंदाज कर कार्य संपादित करने का मामला उठाकर जांच की मांग किया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार लोग स्वच्छ पानी के जगह आयरन युक्त पानी की आपूर्ति से परेशान हो गये हैं।
