बहादुरगंज प्रखंड मुख्यालय की हृदय स्थली का यह सड़क इतना जर्जर और गड्ढे में तब्दील है, जिसपर आवागमन करना किसी जोखिम से कम नहीं है।नाला का अभाव तथा सड़क निर्माण में अनियमितता के कारण सड़क का पीसीसी तथा कालीकरण जर्जर स्थिति में है। जहां बरसात के दिनों में पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी तो उठानी ही पड़ती है, सुखाड़ के मौसम में भी आवाजाही करना मुश्किल है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द सड़क का मरम्मती कार्य किया जाए।