किशनगंज लोकसभा के अमौर प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत में पीएचइडी विभाग की अनदेखी व संवेदकों की लापरवाही के कारण अब तक हर घर नल का जल निश्चय योजना के तहत जलापूर्ती नहीं हो पाया है। इस पंचायत के लोग विगत 6 साल से शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद में टकटकी लगाये बैठे हैं, लेकिन अभी तक नल से जल नहीं टपका है। लोगों की मांग है कि पंचायत के सभी वार्डों में शुद्ध पेयजल का संचालन शुरू हो।