दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के धनतोला पंचायत के मुखिया लखीराम हांसदा ने वार्ड नं 14 में छठ घाट का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुखिया एवं स्थानीय छठव्रती महिलाओं श्रद्धालुओं ने विधिवत भूमि पूजन करते हुए छठ घाट निर्माण कार्य का नींव रखा। मुखिया ने कहा कि 15वें वित्त आयोग मद से वार्ड नं 14 ब्रह्मटोला गांव के एक निजी तालाब में छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है। जहां प्रत्येक वर्ष महापर्व छठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा करते हैं। इसी का ख्याल रखकर यहां छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है। कहा कि पूजा से पूर्व ही निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाएगा। आगे उन्होंने बताया कि जल्द ही पंचायत के अन्य विकास कार्यों का शुरुआत किया जाएगा। गौरतलब है कि सात दिन पहले ही मुखिया लखीराम हांसदा ने पौराणिक दुर्गा मंदिर धनतोला परिसर स्थित सार्वजनिक तालाब में छठ घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। जहां युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।