उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर ज़िले से मोबाइल वाणी के माध्यम से राहुल यादव बता रहें हैं की कुछ लोग अभी 23 मार्च के लॉक डाउन से नहीं उभरे थे की फिर आंशिक लॉक डाउन लग गया। जिससे की श्रमिक भाई लोग को रोज़गार मिलने में बहुत परीशानी हो रही है इसका कारन कोरोना है और कंपनी के मालिकों का मनमाना रवैया भी है जिसके कारन की देश का आर्थिक स्थिति का कमर टूट गया है और आज से दो साल पहले जो लोगो का इनकम था उसमे कमी आ गया है

आसाम से अरूप मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि वे लोग इस लॉकडाउन की स्थिति में दिक्कतों का सामना कर रहे है। कभी खाना खाते है और कभी ऐसे ही रह जाते है। अत : ये मोबाइल वाणी के माध्यम से सहायता चाहते है ?

उत्तरप्रदेश राज्य के बरेली जिला से विनोद कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से आर्थिक राशि प्रदान करने की गुहार लगाई है। वह बताते हैं कि वह 100 प्रतिशत ब्लाइंड हैं। कोरोना महामारी का उन पर आर्थिक रूप से गहरा असर पड़ा है। विनोद ने लॉकडाउन के कारण अपनी जीविका का साधन खो दिया है। इसी को लेकर मोबाइल वाणी से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।