Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिला विलासपुर से रोहित कुमार जगत ने मोबाइल वाणी को बताया कि ये किसान हैं। साथ ही मलेरिया जैसी भयानक बीमारी के बारे में भी इन्होंने ख़ास बातें बताई। जैसे मलेरिया बीमारी मादा मच्छर के काटने से होता है। मलेरिया के मुख्य लक्षण हैं, तेज बुखार आना ,ठण्ड लगना और शरीर में कपकपी होना। इस बीमारी से बचाव के लिए हमें घर और उस के आस-पास साफ-सफाई रखनी चाहिए।हमारा शरीर ,बिस्तर एवं घर साफ़ हो इस ओर भी ध्यान देना चाहिए।खाने को खुला नहीं छोड़े बल्कि उसे ढक कर रखना चाहिए।
Transcript Unavailable.
छत्तीसगढ़ राज्य से राकेश कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मलेरिया बीमारी मादा एनोफेलीज मच्छर के काटने से फैलता है। इस बीमारी से बचाव के लिए अधिक से अधिक अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। घर में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य से करना चाहिए।क्योंकि मलेरिया के मच्छर अक्सर गंदी जगहों पर ही पनपते है। हलकी ठण्ड लगना, बुखार आना, सर दर्द , बदन दर्द , हाथ पैर का काँपना आदि लक्षण मलेरिया के होने संकेत है।इसीलिए जहाँ तक हो सके साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
छत्तीसगढ़ से रामवराम जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मलेरिया से बचने के लिए घर के आस-पास पानी जमने नहीं दें, हर जगह साफ रखे। गन्दगी में मच्छर ज्यादा पनपता है तो उन जगहों पर दवाई का छिड़काव करे ताकि मच्छर न पनप सके और हमारे जीवन में मलेरिया न आ सके।
Transcript Unavailable.
