जिला-खंडवा,मध्यप्रदेश से राधे-श्याम जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि खंडवा में रात के 1 बजे से तेज बारिश हुई, शहर के कुछ हिस्सो में बूंदा-बांदी और इंदौर रोड पर मूसलाधार बारिश हुआ, हल्की बारिश से शुरू होने के बाद रात के 10 बजे से जोरदार बारिश शुरू हो गई थी जो रात के 1 बजे तक चली जिससे गर्मी से राहत मिली और किसानो के चेहरे खिल उठे, गर्मी से परेशान किसान मानसून के दस्तक़ के साथ खेती के लिए जुट गए,बारिश से लोगो में ख़ुशी छा गई है,मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी 24 घंटे में हल्की बूंदा-बांदी होगी इसके कुछ दिन बाद तेज बारिश होने की सम्भावना है।
