उत्तर प्रदेश राज्य के कुशीनगर जिला से संगम कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि सबसे बड़ा शहर और सबसे देश की राजधानी दिल्ली है। दिल्ली जैसी जगहों पर बिल्कुल पानी ही नहीं है। लोग आठ से दस दिन जल के लिए अनशन कर रहे हैं। हमें जल उतना की उपयोग में लाना है जितने की जरुरत है।वही अगर हम पेड़ - पौधे नहीं लगाएंगे तो हवा और सांस लेने में परेशानियां जरूर होगी। दिल्ली ऐसे बड़े शहरों में जहां एक भी पेड़ पौधे नहीं है और कहीं-कहीं है भी तो उसे अगर काट दिए जाएंगे तो साँस कैसे लेंगे। लोग बड़े-बड़े पेड़- पौधे काट के कंपनियां बैठा रहे हैं तथा घर बना रहे हैं जो वायु प्रदूषण फैलाने में मदद कर रही है । इसलिए हमें अभी से ही सावधान होनी है ताकि आने वाली पीढ़ी को पानी का उपयोग कर सके।
