उत्तरप्रदेश राज्य के कुशीनगर से संगम कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कहा कि इस समय घरेलु गैस के दाम बहुत बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले घरेलु गैस के दाम कम थे क्युकी उस समय लोग गैस का इस्तेमाल बहुत कम करते थे। आज बहुत ज्यादा लोग गैस का इस्तेमाल कर रहे हैं इसलिए इसके दाम भी बढ़ रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे देश में एलपीजी गैस का उत्पादन कम होता है, गैस दूसरे देशो से मंगाया जाता है। लेकिन अभी दूसरे देश अभी ज्यादा गैस नहीं दे रही है जिस कारण घरेलु गैस के दाम बढ़ रहे है। इस पर सरकार भी कुछ नहीं कर सकती है। जब बाहर देश से गैस आने लगेंगे तब ही घरेलु गैस के दाम कम होने की उम्मीद है