छत्तीसगढ़ राज्य के जिला राजनंद गाओं से मोबाइल वाणी के माध्यम से वीरेंदर गंदर्व बता रहें हैं की महिला या नारी भी एक मनुष्य का ही नाम है। और उसका शरीर भले ही कोमल हो किन्तु वो भी सुख-दुःख का अनुभव करती है। और उसके पास भी शारीरिक और मानसिक क्षमता है यदि अवसर दिया जाएँ तो वो भी सभी काम कर सकती है। सिलिये महिला को मनुष्य समझे और उसे अवसर प्रदान करे की वो भी समाज में प्रगति प्रगति और अग्रसर हो सके।
