पंजाब राज्य के जिला लुधियाना से मोबाइल वाणी के माध्यम से फरहान बोल रहें हैं की 21 साल में शादी का फैसला जो केंद्र सरकार ने लिया है यह बहुत उचित है और ये इसका स्वागत करते हैं। ये बोल रहें हैं की यह फैसला पिछली सरकार को बहुत पहले ही ले लेना चाहियें था जिससे की बहुत सी लड़कियों का जीवन स्वर जाता और वो अपनी मुकाम पर पहुँच जाती। ये सभी से अनुरोध कर रहें हैं की इस फैसले का आप सब स्वागत करें। क्यूंकि हमसब एक लड़की के बदौलत ही है हर घर में लड़की और औरत है जो अलग-अलग रिश्तो में होती है.
