बजरंग नगर से सारा राठौर मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि आज के जमाने में समाज को जागरूक करने के लिए बालिकाओ की शिक्षा जरुरी है। क्योंकि देखा जाय तो समाज में जो इतनी परेशानियाँ चल रही है इसका अगर निदान चाहिए तो बच्चो को जागरूक करना खास कर लड़कियों को जागरूक करना बहुत ज्यादा जरुरी है। इनका कहना है कि लड़कियाँ जागरूक होंगी तो समाज सुरक्षित रहेगा और समाज से ही लड़कियाँ भी सुरक्षित रहेंगी। बच्चो को अगर अपने अधिकार पता रहेंगे तो वे समाज से लड़ सकते है और अपने अधिकारों को वे समाज तक पहुँचा सकते है बता सकते है कि उनके अधिकारों का हनन हो रहा है।
