मध्यप्रदेश राज्य से शिव गुप्ता मोबाइल वाणी रहे है कि हमारे देश में कई ऐसी महिलाएँ है जिन्होंने देश का नाम रौशन किया है जैसे इंदिरा गाँधी,कल्पना चावला,सरोजनी नायडू,निर्मला सीतारमण,लाता मंगेशकर। साथ ही कह रहे है कि बहुत से लोगों का सोच लड़कियों के ऊपर बस इतनी सी है कि वो बड़ी होकर सिर्फ घर का ही काम कर सकती है और हमें इसी सोच को बदलना है ताकि देश की लड़कियां भी तर्रक्की की राह में चल सके