उत्तप्रदेश राज्य के बदायूं जिला से अरुण कुमार मीणा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बहुत से लोगों का कहना है कि शिक्षा बहुत जरूरी है लेकिन शिक्षा लड़कियों को मिलता क्यों नहीं है। इसके लिए समाज जिम्मेदार है और हम भी जिम्मेदार हैं। किसी लड़की के साथ कुछ गलत होता है तो हम लड़की को ही गलत मानते हैं। ऐसे में हमे अपनी सोच बदलनी होगी। माँ बाप के साथ दूसरे लोगों को भी अपनी सोच बदलनी होगी लड़कियाँ किसी से कम नहीं होती बस उन्हें मौका मिलना चाहिए।