महाराष्ट्र से फहरान मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गांव में शहर के मुकाबले ज्यादा लोग रहते हैं। गांव में कोरोना वायरस आने न पाए,इसके लिए जरूरी है की गाँव में ज्यादा टीकाकरण किया जाये। गांव में कोरोनावायरस नहीं होना चाहिए क्योकि अगर गाँव में किसी को भी कोरोना हो गया तो उसे रोकना मुश्किल हो जायेगा। इसलिए उनका कहना है कि टीकाकरण की संख्या बढ़ाकर गाँव तथा शहरों दोनों में बराबर टीकाकरण करना चाहिए।
