महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद जिले से इरफान मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इस समय मोबाइल वाणी पर कार्यक्रम चल रहा है हमारा मुखिया कैसा हो, तो अगर कोई हमारे सामने आता है वोट लेने के लिए तो हम लोग उसके सामने अपने मुद्दे रख सकते है और उन्ही मुद्दों के आधार पर हम एक अच्छे मुखिया का चुनाव कर सकते है । मुखिया ऐसा होना चाहिए जो गांव के बारे में सोचें गांव के लोगों के बारे में गरीबों के बारे में सोचें ।इन्होने यह भी बताया कि इनके ग्राम में बिजली नहीं है अच्छी सड़कें नहीं है तो मुखिया की यह जिम्मेदारी बनती है कि अगर वह मुखिया बन जाते है तो ग्राम की इन समस्याओं का समाधान करे। इनका यह भी कहना है कि हमारा मुखिया कैसा हो बहुत अच्छा कार्यक्रम है।