महाराष्ट्र राज्य के अहमदनगर से नरेंद्र हराने मोबाइल वाणी के माध्यम से बहुत ही अच्छी कहानी प्रस्तुत की। एक जंगल में पक्षी हमेशा गाना गाता और उसके मुँह से सोना गिरता। यह चीज शिकारी ने देखा की यह पक्षी संगीत गाता और उसके मुँह से सोना गिरता। यह देख उसके मन में लालच पैदा हो गई और उसने पक्षी को पकड़ लिया। फिर शिकारी ने सोचा की यह बात अगर राजा को पता चलता है. तो इसकी सजा मुझे जरूर मिलेगी। शिकारी ने खुद राजा के पास जाकर उस पक्षी को दिया और उस पक्षी की सारी खूबी राजा को बता दिया। राजा के मंत्री ने बोला की क्या ऐसा कोई पक्षी होता है, जो गाए और उसके मुँह से सोना निकले ऐसा हो ही नहीं सकता। मंत्री ने कहा कि ये शिकारी बेवकूफ बना रहा है। राजा ने जैसे ही उस पक्षी को छोड़ा वैसे ही उस पक्षी ने गाना शुरू कर दिया और उसके मुँह से सोना निकलना शुरू हो गया। यह देख राजा भी आश्चर्य हो गया। तब मंत्री ने कहा भले ही यह पक्षी सोना देता हो। लेकिन हमें किसी भी पक्षी को बांध कर नहीं रखना चाहिए
