महाराष्ट्र राज्य से नरेंद्र मोबाइल वाणी के माध्यम से बहुत ही अच्छी कहानी प्रस्तुत किया। जिसका शीर्षक है- परोपकार का फल।इस कहानी में यह बताया गया है कि किस प्रकार किसान खेती करते हुए वह थक गया और उस थकान में उसे जोरो की भूख लगी। वह किसान खाना खाने के लिए पेड़ के नीचे बैठा ही था की अचानक एक बूढी औरत आई और उस किसान से कहने लगी की बेटा मुझे बहुत जोरो की भूख लगी है। अगर तुम्हारे पास कुछ खाने को है, तो कृपया मुझे खाने को दो। उस किसान ने उस बूढी औरत को अपना सारा खाना दे दिया और बूढी औरत की भूख मिटने के बाद उस बूढी औरत ने उस किसान को आशीर्वाद दिया की तुम्हारी मनोकामना पूरी हो और उस किसान को बहुत अच्छा लगा। इसलिए हमें सभी लोगो की मदद करनी चाहिए