छत्तीसगढ़ राज्य से वीरेंदर गन्धर्व मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहना चाहते है, जनसंख्या नियत्रंण कानून भारत मे भी लागु होना चाहिए , क्यों की भारत की जनसंख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। सरकार को चाहिए की वह इसपे ध्यान दे और लोगो पर सख्ती दिखाए की वो इस कानून का पालन करे। जब इंद्रा गाँधी प्रधानमंत्री थी तब उन्होंने यह नियम बना दिया था की जो नसबंदी नहीं कराएगा तो उसे जेल की सजा हो सकती है। तो बहुत लोगो ने कानून के डर से नसबंदी कराई थी। सरकार को चाहिए कि वो लोगो को जागरूक करे।