-महाराष्ट्र के राज्यपाल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता दिया। शिवसेना समर्थन पत्र देने में नाकाम। -कश्मीर में श्रीनगर से बारामूला तक रेल सेवाएं आज से फिर शुरू। -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 नवंबर को ब्राजील में आयोजित 11वें ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे। -आज गुरू नानक देव जी की 550 वीं जयंती मनाई जा रही है। -सुन्दर सिंह ने विश्व पैरा चैम्पियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा का खिताब बरकरार रखा। भारत को तोक्यो पैरालिम्पिक खेलों का तीसरा कोटा मिला।
