दुकान चलाने वाले खुराना ने बताया कि प्रचार सामग्री इस तरह के कपड़े से बनी है जो कुछ दिनों बाद धूप में खुद ही नष्ट हो जाती है।लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान में कुछ दिन ही शेष हैं। इसे देखते हुए पार्टियों के चुनाव प्रचार में तेजी आ गई है। राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार के दौरान पर्यावरण का विशेष रूप से ध्यान रख रही हैं और ऐसे सामग्री के इस्तेमाल पर जोर दे रही हैं जो पर्यावरण के अनुकूल हों। राजनीतिक पार्टियों और उम्मीदवारों के इस रुख को देखते हुए बाजार में पर्यावरण अनुकूल चुनाव प्रचार सामग्री बड़ी मात्रा में उपलब्ध है।
