आपके पास कुछ फटे पुराने नोट पड़े हुए हैं, जिन्हें अब कोई दुकानदार व अन्य व्यक्ति नहीं ले रहा है. तो इस परिस्थिति में आप देश भर स्थित रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालयों या मनोनीत बैंक शाखाओं में ,कटे-फटे नोट बदल सकते हैं और नोट की स्थिति देखते हुए आधे या पूरे मूल्य पर इन्हें बदल सकते हैं। पुराने फटे नोटों को बैंक में बदलवाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जो दिशा-निर्देश जारी किये गए हैं ,क्या उसकी जानकारी आपको,आपके परिवारवालों या दोस्तों को है ?आप हमें बताएं कि जब आप कभी बैंक में फटे-पुराने नोट बदलवाने जाते हैं ,तो कैसा रहा है आपका अनुभव ?क्या सरकार और प्रशासन द्वारा नोट बदलवाने सम्बंधित नियमों के प्रति सामुदायिक स्तर पर लोगों को जागरूक किया जाता है ?और इसके लिए उनके द्वारा कौन-कौन से प्रयास किये जा रहे हैं ? 2 साल पहले हुए नोट-बंदी के बाद फटे -पुराने नोटों को बदलवाने सम्बंधित प्रक्रिया में क्या कोई बदलाव आया है ? आपके अनुसार ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैंकों में किस प्रकार की अलग प्रबंधन करने की आवश्यकता है ?
