मध्यप्रदेश राज्य के रीवा जिला से शिव कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि नशे में डूबने का मुख्य कारण बेरोजगारी तथा मित्रों की दूरसंगति है।इनका कहना है कि मित्रो की संगति यदि अच्छी है तो दोस्त भी अच्छे बनते है। क्योकि जो लोग अधिकतर पलायन करते है तो उसको ऐसे लोग मिल जाते है जिसकी दूरसंगति में आ जाते है।वही इनका कहना है कि इसे रोकने के लिए सरकार प्रयास कर रही है लेकिन बेरोजगारी के कारण लोग नशा करते है।जब व्यक्ति को उचित काम नहीं मिलेगा तो व्यक्ति जरूर नशा का शिकार हो जाता है।वही इनका कहना है कि हर व्यक्ति चाहता है कि पढ़-लिख कर कुछ अच्छा काम किया जाये परन्तु आज बेरोजगारी ऐसी फैली है कि अच्छी डिग्री होने के बाद भी उसे अच्छी रोजगार नहीं मिल रही है