राज्य आंध्रप्रदेश से मोहम्मद अजरूदीन जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वर्तमान समय में लड़कियों और महिलाओ के साथ हो रही घटनाओ को देखते हुए उन्हें कराटे और मार्शल आर्ट सीखने की जरुरत है।कराटे और मार्शल आर्ट सीखने से वे स्वयं की आत्मसुरक्षा कर पाएंगी। साथ ही हर जगह एक ऐसी संस्था होने चाहिए जिसमें लड़कियों को सुरक्षा सम्बन्धी बातों को सिखाया जाए जैसे की अगर किसी अनजान से वे घर पर या बाहर मिले तो उसे कैसे बच सकती है या कैसे हैंडल कर सकती है ।
