मध्य-प्रदेश राज्य के अशोकनगर से राम राजा गुर्जर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि संसार और जीवन में प्रेम ही सब-कुछ है।ऐसा काम करना चाहिए जिससे मानव जाती का कल्याण हो।अपने देश में आप की पहचान न बन पाए तो कम से कम अपने क्षेत्र में लोग आप को अच्छे कार्य के लिए जाने ऐसा कुछ नेक काम करना चाहिए । वाणी अनमोल है,इसलिए वाणी ऐसी बोलनी चाहिए जिसे सुनकर लोग खुश हो जायें । साथ ही कभी किसी का दिल नही दुखाना चाहिए और न ही अपमान करना चाहिए। संसार में इंसानियत एवं प्रेम एक विशेष स्थान रखता है।