मध्यप्रदेश के अशोकनगर से राम राजा गुर्जर ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि गूंगी तथा बहरी शासन और प्रशासन तक अपनी माँगो को पहुंचना है तो आंदोलन करना होगा।नौजवानों को हताश और निराश होने की आवश्यकता बिलकुल नहीं है।अगर उन्हें अपने हक को पाना है तो उन्हें संगठित होकर आंदोलन का सहारा लेना चाहिए। वर्तमान में शासन और प्रशासन को जगाना पड़ता है तभी कोई काम हो पता है,क्यूंकि गरीब लोगों की समस्या कोई नहीं सुनता है।आंदोलन के लिए आवश्यकता है आत्मविश्वास और दृढ इच्छा शक्ति की।