राम राजा जी,मध्यपरदेश के जिला अशोकनगर के ईशागढ से मोबाइल वाणी के माध्यम से मलेरिया से बचने की जानकारी देते हुए बता रहें है की आस-पास सफाई रखनी चाहिए पीने का पानी निकलने के लिए ऐसे बर्तन का प्रयोग करना चाहिए जिसे हाथ पानी में ना डूबे,खाना खाने के पहले हाथों को अच्छी तरह से अवश्य धोना चाहिए।सोते वक्त मछरदानी का प्रयोग जरूर करें,साथ ही मच्छर मारने वाले क्वाइल का प्रयोग करें। ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ मछरदानी उपलब्ध नहीं वहाँ कंडे का धुँआ रखना चाहिए जिसे मच्छर नहीं आते हैं।मलेरिया होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल जा कर जांच करवानी चाहिए और डाक्टर के निर्देशानुसार ही दवाओं का सेवन किया जाना चाहिए।