मध्य-प्रदेश के जिला मोरेना से कालीचरण जी मोबइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मलेरिया,चिकनगुनिया और डेंगू बीमारी से ग्रसित मरीजों की मात्रा इन दिनों बहुत है।कुछ सावधानियाँ अपना कर इन बीमारीओं से बचा जा सकता है।घर और उसके आस-पास गड्ढों में पानी न जमा होने दें और अगर जल-जमाव हो गया है, तो रासायनिक कीट-नाशक का इस्तेमाल करें। घर के कोने-कोने में मच्छर मरने वाली दवाओं का छिड़काव अवश्य करवायें। इस प्रकार की दवा साल में दो या तीन बार छिड़काव किया जाता है,जिससे मलेरिया,चिकनगुनिया और डेंगू से बिलकुल बचा जा सकता है। आप जागरूक होंगे तो समाज जागरूक होगा,इसलिए व्यक्तिगत स्तर पर सजग रहिये और मच्छरों से बचाव का हर संभव प्रयास कीजिये। चिकित्सकों की सलाह लें और बीमारी होने की स्थिति में दवा का पूरा कोर्स लें और दवा बिच में ना छोड़े।