हैदराबाद से अज़हरुद्दीन जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि प्रत्येक भाई का फ़र्ज़ होता है,अपनी बहन की हर ख्वाइश पूरी करे तथा उनकी रक्षा करे ,उनका साथ दे।अपनी बहन की इज़्ज़त अपनी इज़्ज़त होती है। जिस नज़रिये से हम अपनी बहन को देखते हैं ,उसी नज़रिये से दूसरों की बहन को भी देखनी चाहिए। हर लड़की अपने घर की आन-बान -शान होती है।साथ ही लड़किओं को भी ये ध्यान रखना चाहिए ,जैसे अपना भाई होता है,वैसे ही औरों का भी भाई होता है।जैसे अपने भाई को सम्मान देते हैं वैसे ही दूसरों के भाई हो भी सम्मान देना चाहिए।यही सही रिश्ता कहलाता है