मध्य-प्रदेश के सतना से राजेश कुमार द्विवेदी जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बतया कि जीएसटी कर के लागू होने से देश आगे बढ़ेगा। क्योंकि इसका मूल सिद्धान्त ही है - एक देश , एक क्र और एक व्यवस्था। जीएसटी कर को किसी एक व्यक्ति या कम्पनी के हित में नहीं बनाया है।इसके लागू होने से देश का सर्वांगिण विकास होगा। जैसे अगर किसी एक पेड़ पर फल लगता है , तो उस फल से पशु-पक्षी , इंसान हर किसी को लाभ मिलता है, वैसे ही आने वाले समय में अगर देश का विकास होगा , तभी हमारा भी विकास होगा।
