मध्य प्रदेश के जिला मुरैना से कालीचरण जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मलेरिया से बचाव के लिए जो प्रयास शुरू किये गए है वह वाकई में सराहनीय और प्रशंसनीय है। अगर हम घरेलु नुश्खे अपनाते है तो निश्चित रूप से हम अपनी और आस-पड़ोस की सुरक्षा मलेरिया से कर सकते है। इस अभियान के सफल होने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।लेकिन यहाँ सभी जागरूक करना एक बड़ी बात होगी।हमारा देश मलेरिया से तभी मुक्त होगा जब लोग कड़ा संकल्प ले।
