मध्य-प्रदेश राज्य के मुरैना जिले से कालीचरण ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि मलेरिया,डेंगू और चिकनगुनिया ये तीनों बीमारियां मच्छरों से उत्पन्न होती है। साफ़ और गंदे दोनो पानी में मच्छर उत्पन्न हो सकते हैं। इसलिए कूलर फ्रिज ,टंकियों या गड्ढ़ों में जयादा दिन तक पानी जमा न होने दें।जमे हुए पानी में विभिन्न प्रकार की दवाओं को डालना चाहिए,ताकि मच्छर और अन्य कीटाणु उत्पन्न न हों।साथ ही हमें अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखनी चाहिए तथा लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करना चाहिए। क्वायल का उपयोग और सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए एवं नालिओं में मिटटी तेल का छिड़काव करना चाहिए। सावधानिओं को अपना कर हम मलेरिया,डेंगू और चिकनगुनिया से बच सकते हैं। इन बिमारिओ से ग्रसित लोगों से नफरत नहीं करना है ,उन्हें समझाना है कि चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार इलाज करवाएं