जिला मुरैना मध्यप्रदेश से कालीचरण जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि महिला विश्व कप भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 186 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका अगला मैच ऑस्ट्रेलिया की टीम से होगा. साथ ही भारतीय कप्तान मिताली राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 109 रन बनाए। भारत की ओर से राजेश्वरी ने 5 विकेट लिए है। राजेश्वरी के गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड की टीम झुक गयी।भारतीय महिला टीम की ने बहुत ही अच्छा स्कोर तैयार किया है जिसके चलते न्यूजीलैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इनका कहना है कि महिला भारतीय टीम इसी तरह से अपना अच्छा प्रदर्शन करते रहे और आगे बढ़े। एक-दो मैच को छोड़कर देखा जाये तो महिला क्रिकेट टीम ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है। महिला के आगे बढ़ने से हमारे देश के लिए गौरव की बात है।