जिला मुरैना मध्यप्रदेश से कालीचरण जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मलेरिया से बचने के लिए हमें मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिए। गुडनाइट और क्वॉयल का भी उपयोग करना चाहिए। नीम की पत्तियों का भी धुंआ करना चाहिए।घर में जो कूलर हैं फ्रिज हैं उसे भी साफ़ सुथरा रखना चाहिए।ऐसी स्थिति में अपने आस पड़ोस को भी साफ़ सुथरा रखना चाहिए ताकि मलेरिया से सारा समाज मुक्त हो। हमें समय समय पर चिकित्सक से जाँच करनी चाहिए ताकि डेंगू चिकनगुनिया और मलेरिया न हो।
