मध्य प्रदेश के जिला मुरैना से कालीचरण जी मध्य प्रदेश मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि मोबाईल वाणी पर जो अशोक शर्मा जी के द्वारा जो साक्षात्कार प्रस्तुत किये गए है उससे लोगो को जानकारी मिलेगी और लोग जागरूक होंगे।इसमें जो सुझाव बताये जा रहे है की चिकित्सकों से परामर्श लेना चाहिए। ऐसा करने से मलेरिया,डेंगू और चिकनगुनिया से छुटकारा मिल सकता है।अगर टेस्ट कराने के बाद खाने के लिए दवा दी जाये तो बिना छोड़े समय-समय पर दवा खानी चाहिए।साथ ही समय-समय पर सभी को जाँच भी कराना चाहिए। कई लोगो को इस बीमारी के लक्षण के बारे पता नहीं होता है वैसे लोगो को चिकित्सकों से परामर्श लेने की आवश्यकता है।ऐसा करने से सभी निश्चित रूप से मलेरिया मुक्त होंगे और हमारा समाज भी मलेरिया मुक्त होगा।मोबाईल वाणी ने युवाओं को जागरूक करने के कोशिश की है यह बहुत ही सराहनीय है।