मध्य प्रदेश राज्य के मुरैना जिला से संवाददाता कालीचरण जी गुरु पूर्णिमा के सम्बन्ध में मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देते हुए कहते हैं कि आज गुरु पूर्णिमा है और आज का दिन गुरु-शिष्य परम्परा को बनाये रखने का महत्वपूर्ण दिन है।सदियों से चली आ रही गुरु-शिष्य परम्परा आज तो पन्नों में सिमट कर रह गयी है लेकिन आज भी यह परम्परा हमारी भारतीय संस्कृति का एक अभिन्न अंग रही है।कहते हैं की बिना गुरु दीक्षा के ज्ञान नहीं मिलता और आज वही दिन है,आज के दिन शिष्य अपने गुरु से गुरु दीक्षा लेते हैं।
