जिला मुरैना,से कालीचरण जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बात रहे है की बरसात की शुरुवात हो चुकी है। छोटे-छोटे मच्छर मलेरिया बीमारी फैलाते है।इसलिए इन दिनों दवाई छिड़कने की आवश्यकता है जैसे की मिट्टी का तेल जिसे नालियों में छिड़काव किया जाये।सभी को मच्छरदानी का प्रयोग करना होगा।मलेरिया को भगाना है तो कीटनाशक दवाइयों का भी उपयोग करना होग, और अपनी समझ के हिसाब से दुसरो को भी समझाना होगा।क्योंकि यह बारिश का दौर है और इस दौर में मलेरिया ज्यादातर हो सकता है।इसके लिए पहले से ही हमें चौकस रहना होगा। अगर सरकार की ओर से कीटनाशक दवा मिलती है तो ठीक है अन्यथा अपनी ओर से खरीदकर नालियों और कूड़ो में छिड़काव करें।और साथ ही घरों की साफ़-सफाई करनी भी जरुरी है।ताकि मलेरिया हमारे आस-पास ना आये।मलेरिया कोई बड़ी बीमारी नहीं है अगर सभी लोग इससे बचने का संकल्प कर ले तो मलेरिया से बचा जा सकता है।
