मध्य प्रदेश राज्य के मुरैना जिले से संवाददाता कालीचरण जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि सरकार को किसानों की उन मांगों को मान लेनी चाहिए जो मानने योग्य हैं।सरकार की तरफ से किसानों के लिए चल रही योजनाओं का लाभ भी किसानों को नहीं मिलता जिससे उन्हें अपने जीवन-यापन में भी काफ़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।और इन सब परेशानियों की वजह से ही आज किसान आंदोलन उग्र रूप ले रहा है।इन्होने कहा की किसान बहुत ही मेहनती होते हैं और किसानो का हित सोंचते हुए सरकार को अविलम्ब किसानों की बात मान लेनी चाहिए।
