मध्य प्रदेश राज्य के मुरैना जिले से संवाददाता कालीचरण जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि,भाषा व्यक्ति का परिचय प्रस्तुत करती है।भाषा ही यह सुनिश्चित करती है की व्यक्ति का आगमन कहाँ से हुआ है।हम देश-विदेश कहीं भी जायें भाषा ही हमारी पहचान बनती है और हमारी संस्कृति प्रदर्शित करती है साथ ही भाषा से ही हमारी छवि बनती है और हम लोगों को प्रभावित करते हैं।