मध्य प्रदेश राज्य के खंडवा जिले से संवाददाता द्वारका प्रसाद पाठक जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जल के संरक्षण के सम्बन्ध में मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी कि किस प्रकार हम जल को संरक्षित कर सकते हैं।इन्होने कहा की मॉनसून का दौर शुरू होने वाला है और यही वो समय है जब पृथ्वी संसाधनों से भर जाती है।जल को संरक्षित करने के लिए हम बहुत से कार्य कर सकते हैं और लोगो को भी इस विषय में जानकारी दे सकते है की वाटर हॉर्वेस्टिंग,ग्रीनरी रेप्रोडक्टीविटी साथ ही बायोकेमिक इंडस्ट्री को कैसे बढ़ावा दिया जाये।वर्षा काल ही वो समय है जब हम इस विषय पर विचार कर सकते हैं।
