मध्य प्रदेश जिला मोरेना से भीम सिंह तोमर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की समाज में विकलांगो को दृष्टिहीन नजरों से देखा जाता है।विकलांगो को कोई ऐसा कार्य या पढाई करना चाहिए जिससे उनमे गुणवत्ता उत्पन्न हो और समाज उन्हें दृष्टिहीन नजरों से ना देखे।पहले अक्सर देखा जाता था की लोग दृष्टिबाधितों को शादी विवाह के कार्यक्रमों में नहीं ले जाना चाहते है उनको सिर्फ घर में रखते थे।पर आज समय बदला है। लोग जागरूक हुए है. विकलांगो की नौकरी लगनी शुरू हो गयी है इस माध्यम से विकलांगो आज मजबूत बने है वे आर्थिक रूप से संबल हुए है।लोगो के पास जब पैसे होते है तो लोग उन्हें पूछते है आदर सम्मान देते है. समाज में विकलांगो को उच्च पदों पर आसीन होना होगा जिससे समाज में उनका कद बढे।समाज में कई लोग ऐसे भी होते है जिनको सोच गलत होती है और उसी सोच के कारण वे विकलांगो का विवाह नहीं करते है, जो की गलत है।