मध्य प्रदेश के मुरैना जिला से " आओ चले जीवन की ओर "कार्यक्रम से कालीचरण जी मोबाइल वाणी के माध्यम से मलेरिया कार्यक्रम पर अपना विचार व्यक्त किये है।जिसमे इन्होने कहा है कि मलेरिया नामक बीमारी मादा एनोफिलिस मच्छर के काटने से शुरू होती है। इस बीमारी में उत्पन्न होने के मुख्य कारणों में से एक मुख्य कारण है,अपने आस-पास गन्दगी को रखना और ठहरे हुए पानी का जमाव होना। ऐसे पानी में ही मच्छर पैदा होते है। इससे बचने के लिए हमें अपने आस-पास गंदगी नहीं रखना चाहिए। पानी को हमेशा छानकर पीना चाहिए। खाने वाले भोजन को हमेशा ढक कर रखना चाहिए। सड़को और गलिओं में कूड़े -कचरे की सफाई करते रहना चाहिए। स्वच्छ भारत मिशन में हमें मिल-जूल कर भाग लेना चाहिए। ऐसे ही कुछ उपाय अपनाकर हम मलेरिया से मुक्त समाज बना सकते है।
