रांची/बुढ़मू : कांके प्रखंड झामुमो कमेटी द्वारा शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी के नेतृत्व में उरुगुट्टू पंचायत से न्याय मार्च की शुरुआत की गई। मौके पर पार्टी के संगठन सचिव रंथु उरांव ने कहा कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों के द्वारा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को एक साजिश के तहत झूठे आरोप के तहत जेल भेजने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की जनता इस साजिश का जवाब चुनाव में भाजपा को देगी। मौके पर सज्जाद अंसारी,रामसेवक महतो,पूर्व मुखिया फलिंद्र मुंडा,जैनुल अंसारी,सुनीता देवी,रीता देवी समेत अन्य मौजूद थे।