झारखण्ड राज्य के रांची जिला से काजल कुमारी ने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी को बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले काफी कमज़ोरी महसूस हो रही थी। ऐसे में उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि वे क्या करें जिससे उनकी कमजोरी दूर हो। फिर उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी पर आइरन की गोली के फायदे के बारे में सुना। उसके बाद उन्होंने आइरन की गोली खाना शुरू किया। और अब वे बिलकुल ठीक हैं। इस तरह से उन्होंने निष्ठा स्वास्थ्य वाणी सुनकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।
